Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav: 'वो कर रहे हेलिकॉप्टर से प्रचार, क्यों कि..., अखिलेश...

UP Nikay Chunav: ‘वो कर रहे हेलिकॉप्टर से प्रचार, क्यों कि…, अखिलेश ने बीजेपी को कुछ इस अंदाज में घेरा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश के नगरी निकाय चुनाव के लिए रण जारी है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। ऐसे में अब दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज है। तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में रैली की और लोगों से अपने पक्ष में वोटिंग करने की अपील की। हालांकि आज सुबह उन्होंने एक ट्वीट किया और कटाक्ष करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सड़क के बजाय हेलिकॉप्टर से प्रचार कर रही है। क्यों की सड़क पर फैली गंदगी को वो छुपाना चाहती है।

हेलिकॉप्टर से प्रचार कर रही बीजेपी

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर तंज के साथ प्रहार करते हुए कहा कि वो लोग हेलिकॉप्टर से शहर दर शहर जा रहे हैं। क्यों कि वो सड़कों पर फैली गंदगी को छिपाना चाहते हैं। हालांकि जनता को सब कुछ दिख रहा है। बीजेपी को नगर निकाय चुनाव में सफलता नहीं मिलने वाली। सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “भाजपाइयों में हार का डर इतना है कि पहली बार नगर निकाय के चुनावों में वो कई हैलीकाप्टरों से पूरे उप्र में प्रचार कर रहे है। और ऐसा करके वो सड़कों के गड्ढों, जाम, छुट्टा जानवरों और गंदगी-बदबू जैसी जनता की समस्याओं से मुँह छिपाकर, बचकर निकल जाना चाहते हैं। भाजपा ये चुनाव हारेगी।”

अंतिम चरण के लिए वोटिंग 11 को

निकाय चुनाव में पहले चरण के लिए वोटिंग कल होनी है। जिसके लिए आज पोलिंग पार्टिंया रवाना हो गई। पहले चरण के लिए 9 मंडलों के 37 जिलों में वोटिंग होनी है। वहीं बाकी 9 मंजलों के 38 जिलों में 11 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं सभी चरणों के वोटों की गिनती 13 मई को होनी हैं। ऐसे मे दूसरे चरण के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार अभियान में जुटे पड़े हैं।

Also Read:

UP Nikay Chunav: ‘पहले की सरकारों मे किसानों पर चलती थीं गोलियां’, सीएम योगी ने विफक्ष पर किया प्रहार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular