Thursday, July 4, 2024
HomeLatest NewsUP: दफ्तरों से हटेगी योगी-मोदी की फोटो, जानें वजह

UP: दफ्तरों से हटेगी योगी-मोदी की फोटो, जानें वजह

- Advertisement -

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), UP: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। देश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी योजनाओं और रणनीतियों को अपडेट करने के साथ-साथ चुनाव प्रचार में भी जुट गई हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सुरक्षित चुनाव कराने के लिए अपनी सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

चुनाव आयोग ने दिया निर्देश

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने UP के सभी सरकारी दफ्तरों से नेताओं की तस्वीरें हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कदम को लेकर आयोग ने आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करने का संकेत दिया है। हालांकि इस प्रक्रिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की तस्वीरें रह सकती हैं।

सरकारी कार्यालयों के निर्देशानुसार सभी नेताओं समेत सभी की तस्वीरें हटा दी जाएंगी। इसके लिए अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने सभी अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसके साथ ही यूपी के सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भी इस प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम लोकसभा चुनाव के माहौल में बड़ा बदलाव लाएगा।

देश में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव 

चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते 16 मार्च से देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं, देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। लोकसभा का पहला चुनाव 9 अप्रैल को होगा।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular