Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP: बाबरी विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, जन्मस्थली की ड्रोन...

UP: बाबरी विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, जन्मस्थली की ड्रोन से हो रही निगरानी, एक हिरासत में

- Advertisement -

UP

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh) । आज मंगलवार को बाबरी विध्वंस की बरसी है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद के भीतर हनुमान चालीसा का करने का ऐलान किया है। सभा ने मथुरा चलो का नारा भी दिया है। इसके बाद जिले में फोर्स अलर्ट है। कृष्ण जन्म स्थली की निगरानी ड्रोन से की जा रही है।

इसी बीच सुबह शाही ईदगाह पर लड्डू का जलाभिषेक करने आ रहे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। उसका नाम सौरभ है।

एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। इंटेलिजेंस लगातार नजर बनाए हुए है।

1260 पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
मथुरा में पुलिस ने शाही ईदगाह मस्जिद के रास्ते पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। ईदगाह मस्जिद के पास रेल लाइन बंद कर दी गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह के आसपास के क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 4 जोन और 8 सेक्टर में बांटा गया है। आगरा जोन के करीब 1260 पुलिसकर्मियों को यहां पर तैनात किया गया है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ और आगरा से फोर्स बुलाई गई है।

2 कंपनी पीएसी और खुफिया एजेंसियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील एरिया में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। इंटेलिजेंस लगातार नजर बनाए हुए है।

हिंदू महासभा पदाधिकारी ने दी आत्मदाह की धमकी
दरअसल, हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें हनुमान चालीस का पाठ करने से रोका गया तो वे आत्मदाह कर लेंगे। सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी मथुरा पहुंच चुकी हैं। राजश्री, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री हैं।

1992 में ढहाया गया था विवादित ढांचा
अयोध्या में 30 साल पहले 1992 में आज ही के दिन बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। इसके बाद हिंसक घटनाएं हुईं। बाद में विवादित मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद साल 2019 में केस की सुनवाई कर फैसला दिया और विवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। हालांकि 1992 से ही इस दिन को मुस्लिम काला दिवस और हिंदू संगठन शौर्य दिवस के रुप में मनाते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मैनपुरी, रामपुर, खतौली में मतदान संपन्न , अब 8 दिसंबर को आएगा परिणाम

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular