Wednesday, July 3, 2024
HomeGovernment ActionUP News: महिलाओं के प्रति अपराधों पर योगी सरकार के सख्त तेवर!...

UP News: महिलाओं के प्रति अपराधों पर योगी सरकार के सख्त तेवर! महिला सुरक्षा को लेकर हुई चूक, तो कर देंगे सेवा संपाप्त

- Advertisement -
India News (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से महिला सुरक्षा को संभाला, उसका सीधा असर चुनाव पर पड़ा। 2022 के आम चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पिछली बार से 5.65 फीसदी ज्यादा वोट डाले, जिससे बीजेपी की राह आसान हो गई. 37 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई।

नियमितता पाई गई तो तत्काल सेवा समाप्त

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी अधिकारियों से आगामी त्योहारों को लेकर सीधा संवाद किया। साथ ही सीएम ने कहा कि अब हर थाने, जिले, मंडल और जोन पर नजर रखी जाएगी। यदि कहीं भी अनियमितता पाई गई तो तत्काल सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

मिशन शक्ति का अगला चरण नवरात्रि से शुरू 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्रि से मिशन शक्ति का एक और चरण शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत हर गांव में महिलाओं को शक्ति दीदी के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने आदेश दिया कि शहर में सुरक्षा उपायों को 14 अक्टूबर तक गौतमबुद्ध नगर समेत 17 नगर निगमों में लागू किया जाए। सीएम ने सभी थाना प्रभारियों को हर सप्ताह महिलाओं, पुलिस अधिकारियों और ग्राम प्रहरियों से बातचीत करने को कहा है।

महिला पुलिस अधिकारियों को बड़ा उपहार

उत्तर प्रदेश के हर एक जिला में एक अतिरिक्त महिला थानाध्यक्ष की नियुक्ति होगी। जिला महिला थाना के थानाध्यक्ष के अलावा यह जिम्मेदारी महिला अफसर को दी जाएगी। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम प्रयास माना जा रहा है। शारदीय नवरात्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिला पुलिस अधिकारियों को बड़ा उपहार दिया है।

सीएम योगी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी पुलिस कप्तानों और कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिला एवं कमिश्नरेट में महिला थाना प्रभारी के अतिरिक्त एक अन्य थाना का प्रभार भी महिला पुलिस अधिकारी को दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन महिला थानेदारों को योग्य और कर्मठ पुलिस कार्मिकों की टीम दी जानी चाहिए। सभी एसपी और कमिश्नरों को इस आदेश का यथाशीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

Also Read: Ram Mandir: भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, इस दिन रामलला मंदिर में होंगे…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular