Tuesday, May 14, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: अखिलेश यादव पर आरोप लगाना सपा के इन तीन नेताओ...

UP Politics: अखिलेश यादव पर आरोप लगाना सपा के इन तीन नेताओ को पड़ा भारी, पार्टी से किया गया निष्कासित, जानें नाम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP Politics: सपा नेता अखिलेश यादव पर आरोप लगाने वाले तीन नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। उत्तर प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश पटेल ने एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप तिवारी, पीडी तिवारी और ब्रजेश यादव को पर्टी से निष्कासित कर दिया है। इन नेताओ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गलत नीतियों के तहत कार्य करने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा था।

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लेटर जारी करके बताया है कि सपा पार्टी ने इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने तथा अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से तत्काल निष्कासित किया गया है। जिसमें प्रदीप तिवारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी  लोहिया वाहनी, ब्रजेश यादव व श्री पीडी तिवारी प्रत्याशी विधान सभा का नाम शामिल है।

अब नेताजी की समाजवादी पार्टी नहीं रही है- प्रदीप तिवारी

बतातें चले कि हाल ही में सपा पार्टी के लोहिया ने वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे प्रदीप तिवारी ने सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर बोला था। सपा को लेकर बगावत शुर में प्रदीप तिवारी ने कहा था कि अखिलेश यादव ने PDA पार्टी बनाई है। अब नेताजी की समाजवादी पार्टी नहीं रही है। इसके साथ ही उन्होनें कहा था कि आखिर सामान्य वर्ग से इतनी नाराजगी क्यों है?

ब्रजेश यादव ने कही थी ये बात?

इसके अलावा सपा सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने भी सपा मुखिया निशाना साधा था। ब्रजेश यादव ने कहा था कि अखिलेश यादव अपने कानों से नहीं सुनते हैं, वो दूसरे के कान से सुनते हैं। जिसका समर्थन सपा से निष्काषित ऋचा सिंह ने भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब डॉ. लोहिया की समाजवादी मूल्यों वाली पार्टी नहीं, बल्कि धर्म और जाति के नाम पर द्वेष फैलाने वाली पार्टी बनकर रह गई है।

ये भी पढ़ें:- UP Road Accident: सड़क हादसा! कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल 

UP News: महिलाओं की भागीदारी के सहारे खोए जनाधार को पाने में जुटी कांग्रेस, शक्ति सुपर शी अभियान किया लांच

 

 

 

 

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular