Friday, July 5, 2024
HomeLoksabha Election 2024UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तीखा हमला, जानिए...

UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तीखा हमला, जानिए क्या कहा

- Advertisement -

India News UP ( इंडिया न्यूज ),UP Politics: पूरे देश में लोकसभा चुनाव की लहर है। सभी पार्टियां वोट साधने में लगे हुए है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोपा का दौर भी जारी है। इसी कम्र में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर से तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कुछ भी बोल सकते हैं। जिस कांग्रेस को ख़त्म करने में बीजेपी नाकाम रही. इसे खुद राहुल गांधी नष्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी अब तक सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी होगी।

आचार्य प्रमोद ने राहुल गंधी पर साधा निशाना

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने राहुल गंधी पर निशाना साधके हुए कहा, ”राहुल गांधी ‘महापुरुष’ हैं, वह कुछ भी कह सकते हैं…महात्मा गांधी ने कांग्रेस के अंत का सपना देखा था और ऐसा कोई नहीं कर सका, बीजेपी भी नहीं, लेकिन अब राहुल गांधी खुद हैं” ऐसा करके राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करके अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि देश भर में कांग्रेस के अरबों सदस्य यह जानते हैं। 4 जून के बाद, कांग्रेस वह पार्टी होगी जिसने सबसे कम सीटें जीती हैं।

ALSO READ: यहां लगता है दुनिया का सबसे बड़ा मेला?

सनातन धर्म को लेकर भी कांग्रेस को घेरा  

आचार्य प्रमोद कृष्णम अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद वह लगातार पार्टी पर हमला करने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ते। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के सीएम योगी आदित्यनाथ पर दिए बयान को भी पलटवार कर दिया था। उन्होंने कहा कि ये लोग भगवा शब्द को मिटाना चाहते हैं, सनातन को मिटाना चाहते हैं।

ALSO READ: Farrukhabad News : अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular