Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics : समाजवादियों पार्टी के बागी नेताओं के इस फैसले से...

UP Politics : समाजवादियों पार्टी के बागी नेताओं के इस फैसले से बढ़ी अखिलेश यादव की टेंशन! जानें पूरी खबर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) लखनऊ UP Politics : UP Politics लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी से बागी हुए नेताओं ने अपना एक अलग मोर्चा बना लिया है। जिसका नाम स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा रखा गया है। इसकी शुरुआत लखनऊ से होगी।

10 सितंबर को स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बागी नेताओं ने बताया कि स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा के बैनर तले सपा से बागी और नाराज नेताओं को इस मंच से जोड़ा जाएगा।

स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा का गठन सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता पी.डी. तिवारी ने किया है।

इनसभी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद इनलोगों ने यह कदम उठाया है। इसे सियासी दल के रूप में मान्यता लेने का भी प्रयास किया जा रहा है।

10 सितंबर को मिलेंगे बागी नेता

समाजवादी पार्टी से बागी नेताओं ने दावा किया है कि पिछले 15 दिन में उन्होंने करीब 50 से ज्यादा जिलों का दौरा कर पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं से मुलाकात की है।

बता दे, 10 सितंबर को लखनऊ के विश्वेश्वरैया हाल में प्रदेशभर के नेताओं, समाजवादी चिंतक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें समाजवादी विचारधारा को बचाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे और मंथन करेंगे।

ढाई सौ से अधिक पूर्व विधायकों, पूर्व एमएलसी और पूर्व सांसदों नाराज

समाजवादी पार्टी के नेता ब्रजेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले प्रदेश के करीब ढाई सौ से अधिक पूर्व विधायकों, पूर्व एमएलसी और पूर्व सांसदों ने उनके बातो को सही बताया है। साथ ही समाजवादी विचारधारा को बचाए रखने की बात कहि है।

अखिलेश की नीतियों से निराश कार्यकर्ता

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष की नीतियों की वजह से पार्टी के ज्यादातर नेता निराश हैं। प्रदीप तिवारी का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने जिस उद्देश्य को लेकर सपा का गठन किया था, अब उसके नेता रास्ते से भटक गए हैं।

पी। डी। तिवारी ने बताया कि 10 सितंबर को स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा के बैनर तले लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, अलीगढ़ विश्‍वविद्यालय सहित विभिन्न विश्‍वविद्यालयों के पूर्व छात्र नेता भी हिस्सा लेंगे।

पार्टी से निष्कासित बागी बनाएंगे नया दल

गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा से बगावत करने वाले समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव और सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके पी। डी। तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

अखिलेश यादव की नीतियों से निराश कार्यकर्ता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियों की वजह से पार्टी के ज्यादातर नेता निराश हैं। प्रदीप तिवारी का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने जिस उद्देश्य को लेकर सपा का गठन किया था।

अखिलेश उस पर काम नहीं कर रहे है। लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर,अलीगढ़ विश्‍वविद्यालय सहित विभिन्न विश्‍वविद्यालयों के पूर्व छात्र नेता भी स्वाभिमानी सामाजवादी मोर्चा में हिस्सा लेंगे।

बागी कर्नेगे बगावत

बता दे, समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव और सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके पी डी तिवारी को पिछले दिनों सपा से बगावत करने पर निष्कासित कर दिया गया था।

इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से विज्ञप्ति जारी की गयी। जिसके माध्यम से कहा गया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर काम करने की वजह से यह कार्रवाई की गई है।

Also Read – G-20 Special : अमरोहा के चित्रकार ने कोयले से बनाई जी-20 की तस्वीर, देश में एकता का दिया परिचय

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular