Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics : अतीक हत्याकांड पर सिराथू विधायक का बड़ा बयान, "जजों...

UP Politics : अतीक हत्याकांड पर सिराथू विधायक का बड़ा बयान, “जजों को राम चरित मानस पढ़ने का दिया ज्ञान

- Advertisement -

UP Politics : अतीक हत्या कांड (Atiq murder case) पर सिराथू विधायक डा पल्लवी पटेल (Dr. Pallavi Patel) ने कहा कि अगर न्याय पालिका का काम भी हमे करना है, तो जजों को बोल दीजिये की वह बैठकर कर राम चरित मानस पढ़े।

दरअसल, डा पल्लवी पटेल सिराथु विधानसभा सीट से डिप्टी CM केशव मौर्य को हराने के बाद विधायक बनी थी। बीजेपी लहर के बावजूद भी डा पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी को जीत दिलाया।

  • अतीक अहमद के शूटआउट पर कहा कि
  • सजा का निर्धारण न्याय पालिका करती – पल्लवी पटेल
  • भाजपा में नहीं रही लॉ एन आर्डर – पल्लवी पटेल

अतीक अहमद के शूटआउट पर कहा कि

दरअसल, पल्लवी पटेल मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं और यूपी की सियासत में पिछड़ों और खासकर कुर्मी समुदाय के बड़े नेता रहे सोनेलाल पटेल की दूसरी बेटी हैं।

अपना दल कमेरावादी की उपाध्यक्ष Dr पल्लवी पटेल, 3 दिन के बुंदेलखंड दौरे पर आज बाँदा पहुंची। बाँदा में अतीक अहमद के शूटआउट पर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा “देश में न्यायपलिका एक शशक्त बॉडी है। उसको यह अधिकार दे रखे है की अपराधी है या नहीं है। इसके साथ ही उस पर क्या सजा होगी इस पर निर्णय न्यायपालिका लेगी।

सजा का निर्धारण न्याय पालिका करती – पल्लवी पटेल

आगे कहा कि किसी भी सरकार, व्यक्ति पर्सन को संविधान यह अधिकार नही देता वह किसी व्यक्ति की सजा का निर्धारण करे और लोकतंत्र में ये भूमिका न्याय पालिका की है।

उस पर हस्तक्षेप न करे और अगर न्याय पालिका का काम भी हमे करना है तो जजों को बोल दीजिये की वह बैठकर कर राम चरित मानस पढ़े।

भाजपा में नहीं रही लॉ एन आर्डर – पल्लवी पटेल

आगे कहा कि अगर व्यक्ति अपराधी हो या न हो लेकिन पुलिस कस्टडी में अगर उसकी मौत होती है तो कही न कही लॉ एन आर्डर की धज्जियां उड़ गई। उत्तर प्रदेश में भाजपा लॉ एन आर्डर की बात कर रही है।

जो की यूपी में बिल्कुल नहीं है। आगे कहा कि व्यक्ति अपराधी है या नही वह बाद कि बात लेकिन पुलिस कस्टडी में उसकी मौत कैसे हुई।

also read- निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular