Sunday, July 7, 2024
HomeLoksabha Election 2024UP Politics: BJP विधायक ने इस उम्मीदवार को बताया अयोध्या में हार...

UP Politics: BJP विधायक ने इस उम्मीदवार को बताया अयोध्या में हार का जिम्मेदार, जानिए क्या कहा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज),UP Politics: 4 जुन को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को हैरान कर रख दिया। जिसके बाद अब हार को लेकर पार्टी के अंदर से आवाजें उठने लगी हैं। देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जय प्रकाश निषाद ने हार के लिए अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनके गलत बयानों के कारण पार्टी को इस स्थिति का सामना करना पड़ा।

भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक- बीजेपी विधायक

भाजपा विधायक ने कहा कि हमारे वहां के नेता जो अयोध्या में थे, उन्होंने बयान दिया था कि अगर 400 से अधिक सीटें मिली तो हम संविधान में संशोधन करेंगे। उसकी वजह से कुछ वर्गों में गलत संदेश गया और यह स्थिति पैदा हुई। भगवान राम की कहानी आज भी लोकप्रिय है। भविष्य में भी रहेगी। भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं।

ALSO READ: शादी से पहले प्रेम संबंधों पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज, जानिए

मोदी के नेतृत्व में ही संविधान सुरक्षित- बीजेपी विधायक

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं से वादा किया है कि उन्हें एक लाख रुपए देंगे और संविधान का झंडा एक खास समुदाय को थमा दिया है और कहा है कि उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। अगर वे (भाजपा) 400 पार कर गए तो बाबा साहब का संविधान बदल जाएगा। हम जनता का ठीक से सामना नहीं कर पाएंगे। हमें ऐसा करना चाहिए था। हम यह ठीक से नहीं रख पाए कि मोदी के नेतृत्व में ही संविधान सुरक्षित रह सकता है। इस वजह से कुछ गलत संदेश हर जगह फैल गए।

ALSO READ: UP News: दिल्ली से लौटते ही एक्शन में योगी, कल मंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular