Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: व्यापारियों को परेशान कर रही बीजेपी, 2024 में होगा सरकार...

UP Politics: व्यापारियों को परेशान कर रही बीजेपी, 2024 में होगा सरकार का सफाया: अखिलेश यादव

- Advertisement -

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर देहात के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सपा प्रमुख ने इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार व्यापारियों को परेशान कर रही है। व्यापारियों पर जाति धर्म देखकर छापे मारे जाते हैं। सरकार के जिस विभाग को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए वहीं परेशान कर रहा है। व्यापारी पहले से ही जीएसटी और नोटबंदी से परेशानी में है। ऊपर से ये सरकार छापे मार कर व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है।

जातीय जनगणना से मिलेगा सामाजिक न्याय

सपा प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जातीय जनगणना होने से ही सभी जातियों को सामाजिक न्याय मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना हो और सभी जातियों में उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण मिले। भाजपा ओबीसी की दुश्मन है। सपा प्रमुख ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। हर चीज के दाम बढ़ गये हैं। जनता परेशान है। बिजली के गलत बिल आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने शहरों में न सफाई का कोई इंतजाम किया और न ही कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था की है। केन्द्र और प्रदेश सरकार से जो सफाई के लिए बजट आया उसका भाजपा के लोगों ने क्या किया? षहरों में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली का बिल महंगा देना पड़ रहा है।

लोकसभा चुनाव में होगा बड़ा परिवर्तन

सपा प्रमुख ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव मे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। प्रदेश की जनता इस चुनाव में बीजेपी को हरा कर दिखाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। बुलडोजर से कानपुर देहात में मां-बेटी की जान चली गई। कानपुर में ही पुलिस ने बलवंत सिंह की हत्या कर दी। इस परिवार को न्याय नहीं मिला है।

सरकार को नहीं मिल रहा पर्मानेंट डीजीपी

अखिलेश यादव ने प्रदेश मे बने नए कार्यवाहक डीजीपी को लेकर कहा कि इतना बड़ा उत्तर प्रदेश है, भाजपा यहां कार्यवाहक डीजीपी बनाती है। एक कार्यवाहक डीजीपी का कार्यकाल खत्म हुआ अब दूसरा कार्यवाहक डीजीपी लायी है। उन्होंने कहा कि इतनी भ्रष्ट सरकार और इतनी भ्रष्ट पुलिस और अधिकारी कभी नहीं थे। प्रदेश में जब बदलाव होगा, भाजपा के भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। एक अधिकारी जिसने नोएडा में भ्रष्टाचार किया लूट मचाई, सरकार ने उसे कानपुर भेज दिया। सब रिकॉर्ड में है। समय बदलेगा तो भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी।

Also Read: Barabanki: बाराबंकी में स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज, राज्यमंत्री बोले- 6 साल पहले स्कूलों में थी अवस्थाएं

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular