Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics : दारा सिंह चौहान घोसी सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, बीजेपी...

UP Politics : दारा सिंह चौहान घोसी सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, बीजेपी ने जताया भरोसा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics उत्तर प्रदेश : UP Politics उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।

घोसी से बीजेपी पार्टी ने दारा सिंह चौहान को टिकट दिया है। बता दे, दारा सिंह चौहान समाजावादी पार्टी छोड़कर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ बीजेपी में शामिल हो गए है। फिलाहल, बीजेपी के आला कमान ने दारा सिंह पर भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी बैठक

प्रत्याशी के नाम की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर सीएम योगी के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के बीच यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई थी।

इस बैठक में नाम पर फैसला लिया गया। जिसमे दारा सिंह को घोसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पास किया गया।

कब होगा मतदान

बता दे, इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव में दारा सिंह ने बीजेपी के प्रत्याशी को हराया था। लेकिन इस बार बीजेपी ने दारा सिंह पर दाव खेल दिया है।

इस बार के उप चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी गयी है। इस बार उपचुनाव 5 सितंबर को होंगे और 8 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

किस पार्टी से शुरू किया था सियासी सफर

दारा सिंह ने बसपा पार्टिय से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। दारा सिंह को सबसे पहले 1996 में बसपा के तरफ से राज्यसभा सदस्य बनाया गया।

वही फिर दोबार सन 2000 में उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया। फिलहाल, इस बार वो बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे।

Also Read – हज यात्रा को लेकर मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जायरीन को ख़र्च के लिए नहीं मिला 2100 रियाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular