Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: बिजली न मिलने से किसान परेशान, योजनाओं का काम नहीं...

UP Politics: बिजली न मिलने से किसान परेशान, योजनाओं का काम नहीं हुआ पूरा: अखिलेश यादव

- Advertisement -

UP Politics: प्रदेश में किसानो को हो रही दिक्कतों को लेकर भी सपा प्रमुख ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि शुरुआत में ही भीषण गर्मी से प्रदेशवासियों का बुरा हाल है। पेयजल के साथ बिजली संकट से हाहाकार है। बिजली कटौती से किसानों की मक्का की फसल प्रभावित हो रही है। बिजली की समस्या से किसान परेशान है। सिंचाई नलकूपों में बिजली मुश्किल से 4-5 घंटे मिल रही है। समाजवादी सरकार में बिजली उत्पादन ओर वितवरण की जो व्यवस्था बनी थी, वह भाजपा सरकार में बर्बाद हो गई। बिजली उत्पादन में बाधाएं हैं, वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली की कटौती, ट्रिपिंग, लोवोल्टेज से जनता परेशान है।

भ्रष्टाचार मे लिप्तता के कारण सरकार नहीं सरकार नहीं कर रही काम

पूर्व सीएम ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा राज में सिर्फ भ्रष्टाचार को प्रश्रय मिलता है। तमाम योजनाओं को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। ताकि बजट की धनराशि खुर्दबुर्द की जा सके। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री सिर्फ बहकाने वाली भाजपा बोलते हैं। जनता अब भाजपा की नस-नस से वाकिफ हो चली है। वह नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

वादों से मुकर रही सरकार

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के तमाम वादे अब लुगदी में तब्दील हो गए हैं। भाजपा सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए नित नए-नए मुद्दे उछाल रही है। भाजपा के सभी वादे जुमला निकले। प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। वह भाजपा के हर वादे की जवाबदेही तय करेगी।

Also Read:

Atiq Ahmed-Ashraf Case: आज बचे हो लेकिन अगले 15 दिन में मार दिए जाओगे, पुलिस ने अशरफ को दी थी धमकी? वकील का दावा

Atiq Ahmed-Ashraf Case: अतीक को नौ, भाई अशरफ पांच बार लगी गोली, पोस्टमार्टम में खुलासा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular