Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: अब सपा ने जारी किया वीडियो कैंपेन सांग, 'यूपी से...

UP Politics: अब सपा ने जारी किया वीडियो कैंपेन सांग, ‘यूपी से बीजेपी को हटाएंगे, अपना झंडा लहराएंगे’

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), लखनऊ: (UP Politics) प्रदेश हो रहे निकाय चुनाव में सपा और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों एक दूसरे पर सोशल मीडिया के माध्यम से वार पलटवार कर रहे हैं। आज तड़के सुबह बीजेपी के ट्वीटर हैंडल से वीडियो जारी किया गया जिसके बाद राजनीतिक हलचल पैदा हो गई तो वहीं इसके पलटवार में सपा ने भी वीडियो जारी किया। जिसमे सपा ने बीजेपी पर जमकर निशान साधा।

सपा ने जारी किया वीडियो सांग, बीजेपी पर किया पलटवार

बीजेपी के वीडियो कैंपेन सांग के बाद समाजवादी पार्टी ने भी वीडियो सांग जारी किया है। इस वीडियो में सपा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सपा के वीडियो सांग के बोल हैं ‘ जो जनता को सताए हैं हम उनको हटाएंगे, यूपी में फिर से हम अपना झंडा लहराएंगे। ये वीडियो सपा के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। बीजेपी और सपा के बीच इस समय सोशल मीडिया वार खेला जा रहा है। आप भी देखिए वीडियो।

बीजेपी ने भी जारी किया था वीडियो

भारतीय जनता पार्टी के ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो कैंपेन जारी किया गया। इस वीडियो में अखिलेश यादव समेत सपा पर जमकर प्रहार किया गया। वीडियो के सहारे बीजेपी ने सपा पर करारा प्रहार किया है। बीजेपी ने जो वीडियो जारी किया है उसके बोल हैं ‘गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए, दंगो में फिर से यूपी को वापस जलाइए।’ वहीं इस वीडियो के बाद प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त हलचल आ गई है।

यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब चंगा: सीएम

सीएम योगी ने आज से निकाय चुनाव प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया। इस कड़ी में आज सीएम ने सहारनपुर में रैली की। सीएम योगी ने यहां पर कहा कि प्रदेश में माफियाओं का अब अतीत हो चुका है। प्रदेश में पिछले 6 सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। सीएम ने शायराना अंदाज में कहा कि यूपी में नो दंगा, नो नो कर्फ्यू सब चंगा।

वहीं सीएम ने बिना नाम लिए सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तमाम विकास के काम हुए। सीएम ने कहा कि प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Also Read: UP Politics: बीजेपी ने जारी किया कैंपेन वीडियो सांग, अतीक के सहारे सपा पर प्रहार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular