Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशPolitics: पॉवर स्टार पवन सिंह राजनीति में रखने जा रहे हैं कदम,...

Politics: पॉवर स्टार पवन सिंह राजनीति में रखने जा रहे हैं कदम, एक्टर ने खुद किया खुलासा ?

- Advertisement -

UP Politics: भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को लेकर एक नई जानकारी जानकारी सामने आई है। पवन सिंह फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब राजतीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। हालांकि वो बीजेपी की सदस्यता पहले ही ग्रहण कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने फोटो भी शेयर की थी। पवन सिंह ने इस बात की जानकारी खुद दी। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का आम कार्यकर्ता हूं और अगर मौका मिलता है तो वो आरा से चुनाव लड़ना पसंद करेंगे।

आरा से चुनाव लडेंगे पवन

लॉलीपॉप लागेलु सिंगर के नाम से मसहूर पवन सिंह के गानों का डंका न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बजता है। पवन सिंह ने हाल ही में एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था जिसमे उन्होंने ये इच्छा जताई। उन्होंने पीएम मोदी के तारीफों के पुल भी बांधे। बता दें, हाल ही में उन्होंने नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की थी। इससे पहले वो सीएम योगी, दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात भी की थी। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि वो राजनीति में कदम रख सकते हैं। अब उन्होंने इस बात पर खुलकर अपनी बात रखी है। साथ ही बिहार के आरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

भोजपुरी के कई स्टार राजनीति में

ये पहली बार नहीं है जब भोजपुरी के स्टार राजनीति में कदम रखने जा रहे हो। इससे पहले मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ भी राजनीति में हैं। सभी अलग-अलग क्षेत्रों से सांसद हैं। वहीं अब अगला नंबर भोजपुरी के स्टार पवन सिंह का है। वो भी जल्द ही राजनीति में अपना कदम रखने जा रहे हैं। गौर हो कि पवन सिंह आजमगढ़ में निरहुआ के चुनावी प्रचार में सक्रिय थे गोरखपुर में उन्होंने रवि किशन के लिए भी चुनाव प्रचार किया था। साथ ही वो मनोज तिवारी से भी मुलाकात कर चुके हैं।

Also Read: Akanksha Dubey Case: समर सिंह के बचपन के मित्र ने दी अहम जानकारी, गायक के बारे में कही ये बड़ी बात

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular