Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तर प्रदेशup politics: सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, अपराधी...

up politics: सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, अपराधी बेखौफ, आवाज दबाने में जुटी भाजपा

- Advertisement -

up politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। बीजेपी की सरकार जब से आई है दिन दहाड़े सड़को पर अपराध हो रहे हैं। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

भाजपा सत्ता की पूरी ताकत झोंककर राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबा रही है। भाजपा को सिर्फ और सिर्फ सत्ता से मतलब है उनको जनता की समस्याओं और आम जनता की सुरक्षा से मतलब नहीं है।

उधर सपा प्रमुख ने ट्वीट कर गाजियाबाद की घटना का वीडियो पोस्ट करके भाजपा की कानून व्यवस्था पर सवाल सवाल उठाएं। उन्होंने लिखा कि यूपी में भाजपा ने कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रयागराज में जिस तरीके से सरेआम सड़क पर वकील की उसके सरकारी सुरक्षा गार्डों के मौजूदगी के बाद भी हत्या हुई। इसी तरह से उन्नाव के सफीपुर में दबंगों ने 15 साल की बच्ची को किडनैप करके गैंगरेप किया।

उसके बाद छात्रा की हत्या करके उसका शव पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर फेंक दिया। क्रूरता की हद तो तब पार हो गई जब हत्या के बाद शव को वाहन से रौंद दिया।

 

अखिलेश ने चंदौली के चकिया और लखनऊ के मोहनलालगंज में छात्राओं के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा की देश में कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा अगर कही खराब है तो वह है उत्तर प्रदेश क्यों कि यहां भाजपा का शासन हैं।

सत्ता के नशे में भाजपा नेताओं की आंखों पर पट्टी पड़ी हुई है। भाजपा की सत्ता में आम जनता को डराया धमकाया जाता है। उन्हे न्याय नहीं मिलता है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार में उत्पीड़न, अन्याय और अत्याचार चरम पर पहुंच गया है।

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के कुशासन से जल्द ही जनता को मुक्ति दिलाएगी। सड़क से लेकर सदन तक भाजपा का विरोध करेगी। जनता को जागरूक किया जा रहा है, और जनता भी इनके जुमले समझ चुकी है आगामी चुनाव में जनता इन्हे सत्ता से बेदखल कर देगी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular