Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: 'सपा देगी भ्रष्ट अफसरों की सूची और फोटो, सरकार इनको...

UP Politics: ‘सपा देगी भ्रष्ट अफसरों की सूची और फोटो, सरकार इनको नौकरी से करे बाहर’, ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव !

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics, Akhilesh Yadav News: निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में बीजेपी (BJP) ने सभी प्रतिद्वंदियों को क्लिन स्वीप किया है। प्रदेश (Uttar Pradesh) के सभी 17 नगर निगमों पर बीजेपी (BJP) ने अकले झंडा लहराया है। वहीं सपा (Samajwadi Party) खाता खोलने में भी नाकामयाब साबित हुई है। इस बीच कई सपा के उम्मीदवारों ने सरकार पर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने चुनावी नतीजे ही बदल दिए। साथ में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी कहा कि अगर अधिकारी निष्पक्ष चुनाव होने देते तो परिणाम कुछ और होते।

चुनावी नतीजों के बाद से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकारियों पर दबाव बनाया है। वो गवर्नमेंट (Yogi Sarakar) के दबाव में आकर सही नतीजे देने में असफल हो गए। वहीं अखिलेश यादव ने दावा किया कि उनके पास उन सभी अधिकारियों की सूची मौजूद है जो चुनावी नतीजे में हेर फेर किए हैं। सरकार उन सभी को नौकरी से बाहर निकाले।

भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार दिखाए बाहर का रास्ता

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मैनपुरी-बेवर ही नहीं पूरे उप्र में CDO व अन्य अधिकारियों द्वारा चुनाव नतीजे बदले जाने की ख़बर से जनाक्रोश है। इसका तुरंत संज्ञान लिया जाए व ऐसे करप्ट ऑफ़िसरों का केवल निलंबन न हो बल्कि इन्हें फ़ास्टट्रैक जांच कर नौकरी से बाहर किया जाए। सपा इन भ्रष्टों की नाम-फ़ोटो लिस्ट देगी।”

इस चुनाव में सपा को फायदा

सपा प्रमुख ने एक कार्यक्रम मे कहा कि “2017 में हुए नगर निगम निकाय चुनाव की तुलना में सपा को इस बार ज्यादा वोट प्रतिशत है।लेकिन तुलनात्मक दृष्टि से देखें तो 2023 में हुए निकाय चुनाव में सपा का वोट प्रतिशत ज्यादा है।” हालांकि इसके बाद भी सपा को निकाय चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ” बीजेपी सरकार के 9 साल होने को हैं, 9 महीने में एक नया जीवन मिल जाता है। लेकिन देश में जो बुनियादी समस्याएं और सवाल थे वो आज वहीं के वही है।”

बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर अधिकारी काम कर रहे

पूर्व सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि “महंगाई और बेरोजगारी आज भी चरम सीमा पर है। देश और प्रदेश के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन कर काम कर रहे है। शहरों में गंदगी और किसानों की समस्या का नहीं हुआ 9 साल में कोई भी समाधान वह आज भी वैसी की वैसी ही है।”

Also Read:

Shahjahanpur News: शिक्षक पर लगा 18 बच्चियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप, पुलिस ने की गिरफ्तारी

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular