Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking NewsUP Politics : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गैस सिलिंडर का दाम कम...

UP Politics : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गैस सिलिंडर का दाम कम करने पर कसा तंज, बोले – I.N.D.I.A गठबंधन से डर गई बीजेपी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics लखनऊ : UP Politics  रसोई गैस सिलिंडर का दाम कम करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी एकता से डर गई है। आगे कहा कि बीजेपी को चुनवा में डर सत्ता रहा है।

इस लिए बीजेपी ने गैस का दाम काम किया है। इस सरकार में कानून व्यवस्था का मजाक बना है। केंद्रीय मंत्री के पिस्टल से उनके ही कार्यकर्त्ता को मार दिया जाता है। यह सब काम कानून व्यवस्था का मजाक बनाने के आलावा कुछ नहीं है।

विपक्ष से डर रही बीजेपी – अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आज आजमगढ़ पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने जेल में बंद जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की बीजेपी पर जम कर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी एकता को देखते हुए भाजपा में डर बढ़ गया है ,जिस वजह से बीजेपी सिलेंडर का दाम कर रही है।

बीजेपी कांग्रेस के नेताओ का कर रही उत्पीड़न

कांग्रेस नेता अजय ने कहा कि बीजेपी जान बूझ कर कांग्रेस के नेताओ का उत्पीड़न कर रही है। अगर हम जेल में बंद रहेंगे तो भी हमारा एक पैर जेल में तो दूसरा पैर जनता के बीच रहेगा। आगे कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी से युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह सब सरकार की कमी है।

केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना

दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। कार्यकर्त्ता का नाम विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर अजय राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के पुत्र के पिस्टल से उन्हीं के घर में ओएसडी की हत्या हो गई।

प्रदेश के लिए यह कितनी ख़राब बात है आप भी जानते है। पुलिस को इस मामले में बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर जांच को जल्दी से जल्दी करना चाहिए। आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।

Also Read – Azamgarh News : ज्वलनशील पदार्थ से जलकर युवक के पूरे शरीर में लगी भयंकर आग, दोस्तों ने फेंका था तेजाब

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular