Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics: गठबंधन को लेकर यूपी सपा अध्यक्ष ने दिया ये बड़ा...

UP Politics: गठबंधन को लेकर यूपी सपा अध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान, पार्टी ने अब ले लिया ये फैसला

- Advertisement -

UP Politics: यूपी में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (UP SP President Naresh Uttam Patel) ने महागठबंधन को लेकर विपक्ष के कई दलों के बीच असहमति को लेकर कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में जो भी हमारे गठबंधन में है उन्हें छोड़कर और किसी दूसरे से गठबंधन नहीं करेंगे। बाकी वो आगे जो भी राष्ट्रीय राजनीति पर फैसला लेंगे उसे पार्टी मानेगी। वहीं गैस के दाम बढ़ने पर नरेश पटेल ने कहा है कि बीजेपी ने कहा था हम 90 दिन में महंगाई खत्म कर देंगे लेकिन महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है।

खबर में खास:

  • बीजेपी की साख लगातार गिर रही है-पटेल
  • BJP दोहरे चरित्र वाली पार्टी

बीजेपी की साख लगातार गिर रही है-पटेल

सपा अध्यक्ष पटेल ने आगे कहा कि गरीब आदमी परेशान है। आज रसोई गैस का दाम बढ़ा। कल बिजली का दाम बढ़ने वाला है। दवाओं का दाम बढ़ रहा। रोडवेज बसों का किराया बढ़ा है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि महंगाई पर बीजेपी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। बल्कि बीजेपी पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा रही है और गरीब की जेब से पैसा निकालकर अमीर की जेब में डाल रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अभी हाल ही में सपा को अपराधियों की नर्सरी वाला बयान दिया था।

BJP दोहरे चरित्र वाली पार्टी

इस पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की कथनी करनी में बहुत अंतर है। यह दोहरे चरित्र वाली पार्टी है। वह जो कहती है वह करती नहीं है। इसलिए बीजेपी की साख पूरे देश प्रदेश में गिरती जा रही। प्रदेश में प्रतिदिन हत्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में डकैती, छिनैती, महिलाओं से रेप और बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Also Read: UP Politics: क्या अपना फैसला बदल लेंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव? मान गए प्रियंका गांधी का संदेश!

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular