Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Rain: बेमौसम बारिश ने तोड़ी यूपी के किसानों की कमर, गन्ने...

UP Rain: बेमौसम बारिश ने तोड़ी यूपी के किसानों की कमर, गन्ने और गेहूं की फसल को भारी नुकसान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज ), UP Rain: मई की पहले दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्ततों का सामना करना पड़ा है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली है। वहीं इस बेमौसम बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। वहीं किसानो को अब मुआवजे की दरकार सरकार से है। बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। दरअसल इस समय खेतों में गेहूं की मढ़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में खेतों में फसल को काफी नुकसान हुआ है।

किसानों को भारी नुकसान

इस बेमौसम बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। वहीं फसलों की बुआई में देरी होने की संभावना है जिससे परेशानियां होंगी। खेतों में पड़ी फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से उम्मीद है। किसानों का कहना है कि सरकार नुकसान हुए फसलों का सर्वे कराए और मुआवजा दे। जिससे नुकसान की भरपाई की जा सके। वहीं जिन किसानों ने गेहूं की फसल को काट रखा है वो गन्ने की बुआई करने के लिए जा रहे थे। ऐसे मे बारिश ने गन्ने की बुआई में देरी कर दी।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

आईएमडी की माने तो आने वाले 1 से दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं अभी कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में धुल भरी आंधी भी चलने की संभावना है। ऐसे में आज प्रदेश के इलाकों में बारिश हुई जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। वहीं लोगों को भीषण गर्मी से निजात भी मिली।

Also Read: Noida Rain: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई स्थानों पर पानी भरने से लोग परेशान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular