Monday, July 1, 2024
HomeFamous PlaceUP: 2 करोड़ घरों तक पहुंचेगा रामलला का प्रसाद, ऐसे करें पहले...

UP: 2 करोड़ घरों तक पहुंचेगा रामलला का प्रसाद, ऐसे करें पहले दर्शन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), UP: बरेली के विहिप जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान राम के समक्ष अक्षत का पूजन होगा। बता दें कि इस मौके पर भक्तों को पीले चावल के रूप में चावल दिए जाते हैं। इस अवसर पर घर-घर प्रसाद पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही एक पत्रक भी दिया जाएगा।

22 जनवरी को होगा मंदिर का उद्घाटन

आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन होने के बाद देशभर के 45 सांगठनिक विश्व हिंदू परिषद प्रांतों के रामभक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसमें सबसे पहले दर्शन का सौभाग्य ब्रज प्रांत के रामभक्तों को दिया है। इससे पहले एक जनवरी से 15 जनवरी तक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ब्रज प्रांत के 23 जिलों के दो करोड़ घरों तक रामलला का प्रसाद पूजित अक्षत यानी पीले चावल घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही भगवान राम के 35 लाख चित्र भी घर-घर पहुंचाए जाएंगे।

23 जिलों में चल रही तैयारियां

15 जनवरी तक 23 जिलों आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। बता दें कि अयोध्या में इसकी जमकर तैयारियां चल रही हैं।

भगवान राम का पूजन

बरेली के विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया ‘भगवान राम के समक्ष अक्षत (पीले चावल) का पूजन होगा। उन्हें प्रसाद के रूप में घर-घर पहुंचाएंगे।’ इसके साथ ही एक पत्रक भी दिया जाएगा। इसमें राम मंदिर के इतिहास और इसके निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले रामभक्तों के बारे में पूरी जानकारी लिखी होगी। आपको बता दें कि 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव भी होगा। सभी मंदिरों को सजाया जाएगा और साथ ही भजन-कीर्तन भी होगा। इसके माध्यम से लोगों को उद्घाटन कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा।

राम मंदिर के निर्माण

विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया ‘राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों निमंत्रण पत्र भी भेजे जाएंगे। वह उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से अंशदान लेने के लिए भी विहिप ने अभियान चलाया था।’

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular