Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP: सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम, कांग्रेसियों को...

UP: सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम, कांग्रेसियों को बताया भरत

- Advertisement -

UP

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद (Uttar Pradesh)। मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को भगवान राम की उपाधि दी है। सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को भगवान राम बताते हुए कांग्रेसियों को भारत की संज्ञा भी दी है। सलमान खुर्शीद आज प्रेस वार्ता कर रहे थे।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा है कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है तो कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है। हमेशा भगवान राम नहीं पहुंच पाते हैं। भरत जी उनकी खड़ाऊं लेकर चलते हैं। खड़ाऊं लेकर हम उत्तर प्रदेश में चले हैं। उत्तर प्रदेश में खड़ाउँ पहुंच गई है तो राम जी भी पहुंचेंगे यह हमारा विश्वास है।

पहले कभी नसीमुद्दीन मुरादाबाद आते थे तो नहीं करते थे मेरी बात: सलमान ख़ुर्शीद
भाजपा के द्वारा कांग्रेस जोड़ने वाले बयान पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को जुड़वाने का क्या भाजपा का लक्ष्य है। यदि है तो मैं उनको धन्यवाद देता हूं और जहां हम जुड़ जाते हैं बस उसको वह पहचाने कि हां हम जुड़े हुए हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी और हम यहां एक साथ बैठे हैं तो कुछ ना कुछ जुड़ाव तो जरूर हुआ होगा। पहले कभी जब भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुरादाबाद आते थे तो मेरी बात नहीं करते थे लेकिन अब कर रहे हैं और आज मैं इनकी बात करता हूं तो कहीं ना कहीं तो इसमें कोई जोड़ाव तो हुआ है। भाजपा परेशान ना हो अब हम जुड़ गए हैं।

राहुल गांधी कर रहे हैं तपस्या
राहुल गांधी सुपर ह्यूमन हैं। जितने दिन से वह चल रहे हैं और जिस तरह से हम उनके साथ आ तो पीछे पीछे हमें चलना पड़ रहा है। उसे यह मानकर चलते हैं कि वह सुपर ह्यूमन हैं। जब उन्होंने कह दिया कि मैं अब तपस्या कर रहा हूं तो फिर कुछ कहना ही बेकार है।

कांग्रेस का कोई नेता नहीं करता मोदी जी का सम्मान
कांग्रेस के बहुत सारे कार्यकर्ता अटल बिहारी को अच्छा समझते थे। और उनका सम्मान करते थे। लेकिन मुझे ढूंढ कर कोई कांग्रेस का ऐसा कार्यकर्ता बता दो जो मोदी जी का सम्मान करता है अलग अलग व्यक्ति विशेष के लिए अलग-अलग ओपिनियन भी होते हैं।

सलमान खुर्शीद ने गौरव के बयान से खुद को किया अलग
कांग्रेस नेता गौरव पांधी के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई को ब्रिटिश सरकार के मुख़बिर बताए जाने वाले बयान पर सलमान खुर्शीद खुद को किनारे करते हुए नजर आए। साथ ही इस बयान को उनका खुद का बयान बताया, ना कि कांग्रेस का। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने कभी ऐसे लोगों का अपमान नही किया है।

मुख़्तार अब्बास नक़वी के बयान पर सलमान खुर्शीद का पलटवार
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मुख्तार अब्बास नकवी के द्वारा अटल जी का अपमान करने और याद आने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को तो अटल जी की याद आ गई लेकिन मुख्तार अब्बास नकवी को अभी भी याद नहीं आई है। उन्होंने मुख्तार अब्बास नकवी पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग कांग्रेस के साथ छेड़छाड़ नहीं कर रहे हैं। अगर कोई आपके पिताश्री को सम्मान देता है और आप उसका अपमान करते हैं तो आप अपने पिता का अपमान कर रहे हैं आप उसका अपमान नहीं कर रहे। वो तुम्हारे पिता श्री हैं हम उनका सम्मान इसलिए कर रहे हैं हम भेदभाव नहीं करते हैं पार्टी की वजह से हम कोई भेदभाव नहीं करते हैं।

सलमान खुर्शीद का कहना है कि जो भी इस देश के लिए अच्छा काम करता है हम उसकी सराहना करते हैं फिर चाहे वह कोई भी हो। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ही सबक लेना चाहिए कि अगर हम अटल बिहारी वाजपेई का सम्मान करते हैं तो कल कोई और लोग सम्मान करें। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आज तो हम सम्मान नही के सकते, आज जो उनकी हरकते हैं उनका हम सम्मान नही कर सकते।

कोविड ने नहीं कहा है कि BJP के लिए नहीं आऊंगा
सलमान खुर्शीद ने कहा कि अगर कोई साइंटिफिक प्रोटोकोल इस देश के लिए लागू होता है तो हम पर भी लागू होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि कोविड-19 कहा हो कि मैं सिर्फ इस बार कांग्रेस के लिए आऊंगा और बीजेपी के लिए नहीं आऊंगा। अगर कोई प्रोटोकॉल फॉलो करेगा तो हम भी उसे फॉलो करेंगे लेकिन आज कोई भी प्रोटोकोल नहीं है।

यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने कराया गर्भपात; एसएसपी ने किया बड़ा ऐलान

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular