होम / UP Thieves: फ्लाइट से लूटपाट करने जाते थे आरोपी, जानें कैसे हुए गिरफ्तार

UP Thieves: फ्लाइट से लूटपाट करने जाते थे आरोपी, जानें कैसे हुए गिरफ्तार

• LAST UPDATED : July 11, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Thieves: यूपी के मेरठ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस के हाथ एक ऐसा आरोपी लगा है जो अपने साथियों के साथ लूटपाट के इरादे से दिल्ली से फ्लाइट लेकर मुंबई जाता था और वहां लूटपाट मचाकर वापस फ्लाइट से आ जाता था। आरोपी का नाम यूनुस बताया गया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आरोपी गैंग को गिरफ्तार किया। माटुंगा थाने की पुलिस ने यूनुस को उसके घर से गिरफ्तार किया। कोतवाली का रहने वाला आरोपी यूनुस अपने साथियों के साथ फ्लाइट में आना जाना करके लूटपाट को कई समय से अंजाम दे रहा था। उसका साथी ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस की भनक पड़ते ही यूनुस अपने घर से फरार हो गया था।

Read More:Love Marriage: लेखपाल बनते ही पति को छोड़ा, कारपेंटर पति ने कराई थी पढ़ाई

CCTV के जरिए पकड़ा गया आरोपी

मुंबई पुलिस एक महिला की चेन की लूट मामले में तहकीकात करते-करते यूनुस तक पहुंची। मुंबई पुलिस में जाकर कहां जारी रखी जिससे अंत में यूनुस और उसकी पूरी साथी का पर्दाफाश हुआ। CCTV खंगालते समय पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली और यह मामला सामने आया। कोतवाली के थाना प्रभारी ने भी इस बात की जानकारी दी कि यूनुस अपने साथियों के साथ मिलकर हर हफ्ते दिल्ली से फ्लाइट लेकर मुंबई लूटपाट करने जाता था और उसी दिन वापस कोतवाली आ जाता था। इस मामले में यूपी और मुंबई पुलिस मिलकर काम कर रही है। जल्द ही यूनुस और उसके साथी की कोर्ट में पेशी की जाएगी।

Read More: Snake Bite: युवक का दावा! सपने में आकर सांप ने दी धमकी, ‘तीन बार और डसूंगा, नौवीं बार तू नहीं बचेगा…’

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox