Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatUP VARANSI NEWS: पीएम मोदी ने वाराणसी में किया दुनिया की सबसे...

UP VARANSI NEWS: पीएम मोदी ने वाराणसी में किया दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा की शुभारंभ

- Advertisement -

UP VARANSI NEWS: वाराणसी से आज दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा की शुरुआत किया गया। इस क्रूज की शुरुआत करने की लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर काशी से शुरू किया गया।

इस क्रूज का नाम गंगा विलास क्रूज रखा गया। इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी भी मौजूद थे। 3200 किमी की यात्रा तय करेगा गंगा विलास क्रूज। इस क्रूज में 51 दिनों का सफर होगा। गंगा विलास क्रूज को रवाना करने के बाद पीएम मोदी ने गंगा पार रेत में बने टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया।

 

ALSO READ-https://indianewsup.com/uttar-pradesh-assembaly-newsbest-mla-award-will-now-be-given-in-up-vidhansabha/

UP VARANSI NEWS: इस कार्यक्रम में पीएम मोदी की खास बातें

पीएम ने अपना संबोधन शुरू करने से पहले हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। इसके बाद मोदी जी ने क्रूज को रवाना किया। सम्बोधन में उन्होंने कहा मै सभी विदेश पर्यटकों का स्वागत करता हूँ। उन्होंने जलमार्ग को यातायात का सबसे सस्ता साधन कहा।

आपको बता दे ये गंगा विलास क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर जाएगी। जलमार्ग का फायदा गिनवाते हुए मोदी जी ने कहा की इससे सड़क की जाम में फंसने का कोई चिंता नहीं होता है। साथ ही एक्सीडेंट का खतरा भी बहुत कम होता है। जलमार्ग से भारी सामानों को आसानी से ले जाया जा सकता है।

जलमार्ग के विकास के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की हमारी सरकार देश में 111 राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास पर काम कर रही है। इस योजना को रोजगा से जोड़ते हुए उन्होंने कहा की क्रूज टूरिज्म के नया दौर से युवाओं को रोजगार मिलेगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular