Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, समाजवादी...

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, समाजवादी पार्टी ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली सूची, इसमें राष्ट्रीय लोकदल के 19 समाजवादी पार्टी के 10 प्रत्याशी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी ने पहले चरण की सीटों के लिए गुरुवार को 29 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया। इनमें राष्ट्रीय लोकदल के 19 और समाजवादी पार्टी के 10 प्रत्याशी हैं।

दूसरे दलों से आए नेताओं को दिया टिकट UP Vidhan Sabha Election 2022

राष्ट्रीय लोकदल ने कांग्रेस तथा भाजपा को छोड़कर आए नेताओं को भी टिकट दिया है। पहले चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से प्रारंभ होकर 21 जनवरी तक चलेगा। इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को 125 प्रत्याशियों सूची जारी की।

कई जिलों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी UP Vidhan Sabha Election 2022

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, बागपत, शामली तथा सहारनपुर की सीट के प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने मेरठ के किठौर से पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, मेरठ से रफीक अंसारी, धौलाना से असलम चौधरी, कोल से सलमान सईद, अलीगढ़ से जफर आलम, कैराना से नाहिद हसन, मुजफ्फरनगर के चरथावल से पंकज मलिक तथा गाजियाबाद के साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा, आगरा कैंट से कुंवर सिंह वकील तथा आगरा के बाह से मधुदूसन शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

राष्ट्रीय लोकदल ने इनकोें बनाया प्रत्याशी UP Vidhan Sabha Election 2022

राष्ट्रीय लोकदल ने गाजियाबाद के मोदीनगर के सुदेश शर्मा, हापुड़ से गजराज सिंह, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना, बुलंदशहर से हाजी यूनुस, स्याना से दिलनवाज खान, खैर से भगवती प्रसाद सूयंर्वंशी, शामली से प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी से अनिल कुमार, खतौली से राजपाल सिंह सैनी, नहटौर से मुंशी राज, बागपत से अहमद हमीद, गाजियाबद की लोनी से मदन भैया, हाथरस की सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू, मथुरा के छाता से तेजपाल सिंह, गोवर्धन से प्रतीम सिंह, बलदेव वे बबीता देवी, आगरा देहात से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर तथा खैरागढ़ से रौतान सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी ने दिया इस्तीफा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular