Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, करीब 30...

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, करीब 30 मिनट बदलों में फंसा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का हेलीकाप्टर, दौरा रद्द कर वापस लखनऊ लौटे

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ: 

UP Vidhan Sabha Election 2022 अ‍ैरया में बिधूना विधान सभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया था। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को शामिल होना था। उनके हेलीकाप्टर से आगमन व प्रस्थान का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। उड़ान के दौरान कानपुर देहात व औरैया सीमा के बीच हेलीकाप्टर तकरीबन 30 मिनट तक खराब मौसम के कारण बादलों में घिर गया और दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा। इसके बाद वह दौरा रद्द कर लखनऊ वापस लौट आए।

डिप्टी सीएम का था संबोधन UP Vidhan Sabha Election 2022

बिधूना विधान सभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया था। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का करीब सवा घंटे संबोधन था। यहां से उन्हें इटावा में आयोजित कार्यक्रम भी शामिल होना था। रामलीला मैदान में ही हेलीपैड बनाया गया था। जहां हेलीकाप्टर उतरना था।

UP Vidhan Sabha Election 2022 सुबह 10.35 बजे आगमन था व कार्यक्रम स्थल पर पूर्वाह्न 11.30 बजे डा. दिनेश शर्मा को शामिल होना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। उनका काफी देर तक इंतजार किया गया। इस बीच सूचना मिली कि कानपुर देहात व औरैया के बीच बादलों में हेलीकाप्टर फंसा है। करीब 30 मिनट तक इधर से उधर मंडराता रहा। इस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त होने से भी बचा।

Also Read : Slogans Of Pakistan In Rally Of SP Candidate: सपा प्रत्याशी मनींद्र शुक्ला का पाकिस्तान प्रेम हुआ उजागर, रैली में ‘पाकिस्तान बनना है, साईकिल का बटन दबाना है’ के लगे नारे

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular