Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, राकेश...

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, राकेश टिकैट बोले भाजपा को सबक सिखाओं, किसे वोट दो इस सवाल पर गोल मोल जवाब देने लगे

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, बरेली :

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट बरेली पहुंचे और भाजपा को किसान विरोधी बता दिया। उनसे सवाल किया गया कि अगर भाजपा का विरोध होता है तो इसका सीधा फायदा सपा को होगा। इस पर पहले तो कुछ समय के लिए चुप हो गए फिर गोलमोल जवाब देने लगे। कहने लगे कि हम विरोध सरकार का कर रहे हैं, राजनीतिक दलों का नहीं। वोट जिस दल को चाहे करो लेकिन भाजपा सरकार को सबक सिखाना है।

मैं गांवों में सरकार को तलाश रहा हूं UP Vidhan Sabha Election 2022

राकेश टिकैत ने कहा कि बरेली केंद्र है लखनऊ और दिल्ली के बीच का। कहा कि भाजपा कह रही है कि गांवों तक सरकार पहुंच रही है। मैं यहां गांवों में खोज रहा हूं सरकार कहां है? मुझे कहीं सरकार नहीं मिली। बोले, खेतों में आवारा पशु मिले और गोशालाओं का संचालन भाजपा नेता कर रहे हैं। बोले सरकार के पास कोई पालिसी नहीं है, जिससे किसानों और गरीबों को राहत मिल सके।

Also Read : SP to Give Walkover to Aradhna Mishra Mona : रामपुरखास से सपा प्रत्याशी नहीं, कांग्रेस की मोना को वाक ओवर देने की तैयारी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular