Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, शाहजहांपुर...

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, शाहजहांपुर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र बोले, भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू, दो पार्टी मिल कर कराती हैं दंगा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र शुक्रवार को पुवायां विधानसभा के खुटार स्थित नखासा बाजार में बसपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा व सपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों दल मिलकर उप्र में दंगा कराते है। ताकि उनका उल्लू सीधा हो सके।

UP Vidhan Sabha Election 2022 उन्होने कहा कि लखीमपुर में किसानों की हत्या करने वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे को सरकार पूरी तरह से बचाने में जुटी रही। यही वजह है कि महज चार माह में ही उसे जमानत मिल गई। उन्होंने उप्र की भाजपा सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए कहा कि खुशी दुबे के पति की हत्या करने के बाद खुशी दुबे को माफिया बताते हुए जेल में डाल दिया। उसकी जमानत न हो इसके लिए खुद मुख्यमंत्री पैरवी करने में जुटे है।

100 अधिक एनकाउंटर और ब्राहम्ण हत्या कराने का काम किया है UP Vidhan Sabha Election 2022

सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पांच साल में 100 से अधिक का एनकाउंटर व 500 से अधिक हत्या ब्राह्मण समाज के लोगों की कराने का काम इस सरकार में किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठ का मुखौटा लगाकर वोट मांगते है। पांच साल पहले दो करोड़ युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर सत्ता हासिल की थी। लेकिन सत्ता आते ही रोजगार देने के बजाय एक करोड़ युवाओं का रोजगार छीन लिया।

UP Vidhan Sabha Election 2022 रोजगार के संसाधनों को निजी हाथों में दे दिया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। बसपा सरकार बनते ही प्रदेश फिर से प्रगति की राह पर चल पड़ेगा। बहन जी के आते ही गुंडे-माफी दुबक जाते हैं। इसलिए इस बार बसपा की सरकार बनाएं।

Read More: BSP Released List of 9 More Candidates: बहुजन समाज पार्टी की नई उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 9 प्रत्याशियों को मिला टिकट

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular