Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सीएम...

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सीएम योगी इटावा में बोले अब चचा भतीजे कही दिखाई नहीं दे रहें

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  सीएम योगी ने इटावा में एक जनसभा को संबोधित किया और अखिलेश यादव परिवार पर तीखे हमलें किए। उन्होंने कहा कि अब चचा भतीजे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि आज क्या स्थिति है, जिस मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव बराबर खड़े रहते थे, आज उस पार्टी में शिवपाल की दुर्गति हो गई है।

पांच साल पहले यहां बेटियां सुरक्षित नहीं थी UP Vidhan Sabha Election 2022

इटावा के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मंगलवार दोपहर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा सदर, भरथना और जसवंतनगर सीट से भाजपा प्रत्याशियों के लिए जीत की अपील की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले इटावा में क्या होता था, बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। यहां गुंडा टैक्स वसूली होती थी, केवल एक खानदान की बपौती बनकर इटावा रह गया था। जिसकी जमीन पर निगाह पड़ जाती थी उसपर कब्जा हो जाता था। प्रदेश सरकार में हमने बेटियों की रक्षा की, एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। गुंडा टैक्स वसूली पर रोक लगाई और एंटी भू माफिया स्क्वायड का गठन किया गया।

सपा सरकार ने पेंशन बंद कर दी थी UP Vidhan Sabha Election 2022 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने वृद्धजनों विधवाओं दिव्यांगों की पेंशन बंद कर दी थी लेकिन हम एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रहे हैं और उनके खाते में धन जा रहा है। एक तरह परिवारवादी वंशवादी सैफई परिवार है, जिसमें गुंडागर्दी अराजकता अव्यवस्था फैलाई। दूसरी तरफ हमने यूपी की पहचान विकास सुरक्षा के रूप में बनाई है।

Also Read : Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections : बेटे के लिए छोड़ दी मऊ सीट, मुख्तार अंसारी कहां से लड़ेंगे चुनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular