Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, भाजपा...

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, भाजपा ने तीन और प्रत्याशियों की सूची की जारी, भाजपा और सहयोगी दलों के कुल 402 प्रत्याशी अब तक हो चुके हैं घोषित

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा ने अपने सहयोगी दल एस के संग सीटों की अदला बदली कर तीन और सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस तरह भाजपा और सहयोगी दलों के कुल 402 प्रत्याशी अब तक घोषित हो चुके हैं। इस सूची में दो जिलों वाराणसी और सोनभद्र के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।


वाराणसी की सेवापुरी सीट से नीलरतन नीलू UP Vidhan Sabha Election 2022

पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार वाराणसी जिले की सेवापुरी सीट से भाजपा ने नीलरतन पटेल नीलू को प्रत्याशी बनाया है। नीलरतन इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं, 2017 में अपना दल एस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे। भाजपा ने इसी जिले की रोहनिया विधान सभा सीट अपना दल एस को दी है, इस सीट से 2017 में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नारायण सिंह चुनाव जीते थे। ज्ञात हो कि इसी सीट से 2012 में अपना दल एस प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल विधायक बनी थी।

राबर्ट्सगंज सीट से भूपेश चौबे को उतारा UP Vidhan Sabha Election 2022

सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज सीट से भाजपा ने भूपेश चौबे को फिर मैदान में उतारा है। 2017 में पहली बार भाजपा को जीत मिली थी। इसी जिले की दुद्धी सीट से भाजपा ने रामदुलार गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में यहां से अपना दल एस प्रत्याशी हरिराम विधायक बने थे, इस बार भाजपा यहां से चुनाव लड़ रही है।

Also Read : Gangdwar Took a Grand Shape : गंगद्वार ने लिया भव्य आकार, स्नान के बाद सीधे बाबा दरबार

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular