Friday, July 5, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: आज उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार, जानें...

UP Weather: आज उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार, जानें अपने यहां का हाल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहीत मध्य यूपी में आज बारिश के आसार हैं। जिसका असर पूर्व उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। मौसम विभाग की मानें तो कई क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में दिन शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में ऐसा ही मौसम 7 दिसंबर तक बने रहने के आसार हैं।

चक्रवाती हवाओं क्षेत्र दक्षिण पूर्वी यूपी

बताया जा रहा हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती हवाओं के इलाकों में मध्य पाकिस्तान और इसके आसपास बना हुआ है। जिसका क्षेत्र पश्चिमी यूपी और आसपास है। जिसके चलते मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 6 और 7 दिसंबर के करीब मिचौंग तूफान की वापसी होगी। जिसके चलते दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से सटे क्षेत्रों में इसका असर देखने मिलेगा।

बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन (UP Weather)

रात के पारे में एक डिग्री की बढ़त रही, ये 15 डिग्री से बढ़ कर 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीनियर सीज़न साइंटिस्ट अतुल कुमार सिंह की मुता बिक, दो दिसंबर तक सीज़न में ऐसे ही रहने के आसार हैं। इसके बाद पारा और गिरना शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले बारिश सोमवार को पारा 23.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

ठंड से फसल की नमी को नुकसान

आलू की फसल को नमी के कारण नुकसान होगा। यदि मौसम ऐसा ही बना रहा तो असर आलू की फसल पर बड़ा दुष्प्रभाव पड़ेगा। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, यदि नमी बढ़ती है तो आलू में अगेती झुलसा तेजी से फैलता है। यह पानी फूलगोभी की फसल को नुकसान पहुंचाएगा, उस में कीड़ा लगने लगेगा।

ALSO READ: आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस? जानें क्या है सबसे बड़ी त्रासदी से लिंक

PM मोदी के साथ मेलोनी ने शेयर की फोटो, लिखा कुछ ऐसा यूजर्स टूट पड़े 

Bhopal Gas Tragedy: आज भोपाल गैस की 39वीं बरसी, पीड़ितों ने बताई आपबीती

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular