Tuesday, July 2, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: यूपी में बढ़ी ठंड! कई इलाकों में छाया घना कोहरा,...

UP Weather: यूपी में बढ़ी ठंड! कई इलाकों में छाया घना कोहरा, जानें कब तक ठीक होगा प्रदेश का मौसम

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),UP Weather: यूपी में दो दिन हुई बारिश ने प्रदेश के पारा गिरा दिया है। प्रदेशस के कई हिस्सों में अब कोहरा अपना रंग दिखा रही है। आज(शनिवार) सुबह से ही पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। वहीं 11 दिसंबर हरियाणा के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा।    

5 दिनों तक शुष्क रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश में अब वर्षा का सिलसिला थम गया है और अब प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार है। लेकिन पूरे यूपी में एक या दो जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 12 दिसंबर तक कोहरे का अशर देखने को मिल सकता है। रात के समय सर्दी में और बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान नजीबाबाद, बांदा, बहराइच और मुदाराबाद में सबसे 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में नहीं होगी बढ़ोतरी (UP Weather)

अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, आईएमडी द्वारा संभावना जताई जा सकती है। रविवार को राजधानी लखनऊ में बादल छाये रहने की संभावना है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत तक तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है।

ALSO READ:

Bus Accident: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! दर्जनों लोगों की मौत, कई घायल 

UP Weather: यूपी में मौसम बेईमान! इन इलाकों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular