Wednesday, July 3, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: यूपी में कोहरा ही कोहरा! तापमान में फिर आई गिरावट,...

UP Weather: यूपी में कोहरा ही कोहरा! तापमान में फिर आई गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। आज 27 दिसंबर को राजधानी लखनऊ सहीत कानपुर, गाजीपुर, मेरठ, बलिया सहित कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की ओर से बाराबंकी और अयोध्या में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां इतना घना कोहरा है कि सुबह के समय आस-पास की चीजों को देखना भी मुश्किल रहा। सुबह के समय भी लोग लाइट जला कर  गाड़ियां चला रहे है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज का मौसम कैसा रहेगा? (UP Weather)

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। लेकिन कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। तो वही पश्चिमी यूपी में एक या दो जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का चेतावनी जारी की गई है तो वहीं पूर्वी यूपी के हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो 28 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा और कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 29 और 30 दिसंबर को भी कुछ इलाकों में सर्दी के साथ कोहरा गीरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो 30 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

इन शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

  • बागपत
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • सहारनपुर
  • बरेली
  • पीलीभीत
  • शाहजहांपुर
  • हरदोई
  • लखीमपुर खीरी
  • बिजनौर
  • मुरादाबाद
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • उन्नाव
  • लखनऊ
  • अमेठी
  • प्रतापगढ़
  • सीतापुर
  • आज़मगढ़
  • अंबेडकर नगर
  • जौनपुर
  • मऊ

Also Read: 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular