India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में एक ओर घने कोहरे ने परेशान किया हुआ है तो दूसरी ओर हड्डियां गलाने वाली ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग की माने तो अपने साथ आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आने के संभावना जताई गई है।
हालांकि आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इसके साथ ही कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ प्रदेश में कल बारिश होने की संभावना जताई गई है।
नए साल पर होगी बारिश
आज सुबह से ही गाजियाबाद, राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक सफेद कोहरे की चादर बिछी हुई है। कोहरा इतना घना है कि थोड़ी दूरी से भी लगभग कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। कई जगहों पर दृश्यता शून्य हो गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य ने शीतकालीन मौसम संबंधी सलाह भी जारी की है। 31 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के विभिन्न हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है। नए साल की पूर्व संध्या पर बारिश होगी।
इन जिलों में शीत का अलर्ट (UP Weather)
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- कन्नौज कन्नौज
- लखीमपुर खीरी
- सीतापुर
- कानपुर नगर
- हरदोई
- मेरठ
- गाजियाबाद
- हापुड़
- गौतम बुद्ध नगर उन्नाव
- लखनऊ
- बाराबंकी
- बागपत
इन शहरों में घने कोहरे का अलर्ट (UP Weather)
- बागपत
- मुज़फ़्फ़रनगर
- सहारनपुर
- बरेली
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- हरदोई
- लखीमपुर खीरी
- बिजनौर
- मुरादाबाद
- रामपुर
- रायबरेली
- उन्नाव
- लखनऊ
- अमेठी
- प्रतापगढ़
- सीतापुर
- आज़मगढ़
- अंबेडकर नगर
- जौनपुर
- मऊ
ALSO READ:
PM Modi Ayodhya Visit Live: PM मोदी का अयोध्या दौरा आज, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम
UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम! आने वाले दिनों में बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल