Monday, July 1, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: धूप ने दिलाई ठंड से राहत, जानिए अब आगे कैसा...

UP Weather: धूप ने दिलाई ठंड से राहत, जानिए अब आगे कैसा रहेगा मौसम

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदल रहा है। बीते दिन निकली धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दी तो वहीं सुबह शाम ठंडी हवाएं लोगों को अब भी सर्दी का अहसास दिला रही है। प्रदेश में घने कोहरे का दौर अब भी जारी है जि विशेष रुप से सुबह के समय देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज का मौसम शुष्क रहने के आसार है। हालांकि अगले सप्ताह फिर बारिश के आसार है।

आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश के बाद निकली धूप के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। पिछले 24 घंटों में गोरखपुर और आगरा जिलों में तापमान में वृद्धि देखी गई, जबकि वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर और बांदा जिलों में सोमवार को तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। राज्य में 9 और 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

यूपी में कुछ स्थानो पर घना कोहरा

पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखा गया। लेकिन अब राज्य के लोगों को बारिश और ठंड से मुक्ति मिल गई है। दोपहर में धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। रात में ठंड हो जाती है। मौसम विभाग ने अब अगले 8 और 9 फरवरी के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

ALSO READ:

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था! UCC का विरोध कर रहे है कई संगठन, धारा 144 लागू 

UP Weather: यूपी में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज! आज से पछुआ हवा चलने के आसार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular