India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: यूपी में एक ओर घने कोहरे ने परेशान किया हुआ है तो दूसरी ओर तरफ हड्डियां गलाने वाली ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो आज यूपी के पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आने के संभावना जताई गई है।
हालांकि आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इसके साथ ही कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ प्रदेश में कल बारिश होने की संभावना जताई गई है।
नए साल पर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार, 30 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कई इलाकों में भारी कोहरा छाने की संभावना है। आज सुबह से ही गाजियाबाद, राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक सफेद कोहरे की चादर बिछी हुई है। कोहरा इतना घना है कि थोड़ी दूरी से भी लगभग कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। कई जगहों पर दृश्यता शून्य हो गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य ने शीतकालीन मौसम संबंधी सलाह भी जारी की है। 31 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के विभिन्न हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है। नए साल की पूर्व संध्या पर बारिश होगी।
इन जिलों में शीत का अलर्ट
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- कन्नौज कन्नौज
- लखीमपुर खीरी
- सीतापुर
- कानपुर नगर
- हरदोई
- मेरठ
- गाजियाबाद
- हापुड़
- गौतम बुद्ध नगर उन्नाव
- लखनऊ
- बाराबंकी
- बागपत
इन शहरों में घने कोहरे का अलर्ट (UP Weather)
- बागपत
- मुज़फ़्फ़रनगर
- सहारनपुर
- बरेली
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- हरदोई
- लखीमपुर खीरी
- बिजनौर
- मुरादाबाद
- रामपुर
- रायबरेली
- उन्नाव
- लखनऊ
- अमेठी
- प्रतापगढ़
- सीतापुर
- आज़मगढ़
- अंबेडकर नगर
- जौनपुर
- मऊ
ALSO READ:
Varanasi: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भिखारियों ने दिखाई आस्था, किया 4 लाख का दान