Friday, June 28, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: यूपी में सर्दी का सितम! तापमान में लगातार गिरावट, जानें...

UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम! तापमान में लगातार गिरावट, जानें आज के मौसम का हाल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),UP Weather: उत्तर प्रदेश में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी के साथ ही साथ प्रदेश में शीतलहर ने लोगों को परेशान कर दिया है। तो वहीं कई जगहों पर घना कहोरा छाया हुआ है। राजधानी लखनऊ से लेकर अयोध्या, मेरठ तक का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। मौसम विभाग की माने तो आज यूपी का मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश का पारा और नीचे गीरेगा और साथ ही साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी।

इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अमुसार पूरे प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि कई पश्चिमी यूपी के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहने के अनुमान है। 24 और 25 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं 26 औऱ 27 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

इस जिलें में सबसे ज्यादा ठंड (UP Weather)

पिछले 24 घंटे के दौरान मेरठ में सबसे ज्यादा ठंड रही। दिन के समय तापमान में करीब 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात के वक्त न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसमन विभाग की माने तो दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। यूपी के पश्चिमी इलाकों में कई स्थानों पर दिन के समय बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने ये साफ कर दिया है कि यूपी में इस पूरे सप्ताह बारिश नहीं होगी।

यूपी के शहरों का न्यूनतम तापमान (UP Weather)

  • राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे
  • मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4 डिग्री
  • मेरठ में 8 डिग्री
  • बरेली में 7 डिग्री
  • प्रयागराज में 9 डिग्री
  • वाराणसी में 4 डिग्री
  • गाजीपुर में 5 डिग्री
  • सुल्तानपुर में 4 डिग्री
  • बलिया में 5 डिग्री
  • बहराइच में 8 डिग्री
  • औराई में 10 डिग्री
  • गोरखपुर में 8 डिग्री
  • कानपुर शहर में 4 डिग्री
  • शाहजहांपुर में 9 डिग्री
  • फुरसतगंज में 5 डिग्री
  • नजीबाबाद में 6 डिग्री

Also Read – 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular