Wednesday, July 3, 2024
HomeToday WeatherUP Weather: फिर बदलेगा प्रदेश के मौसम का मिजाज! इस दिन बारिश...

UP Weather: फिर बदलेगा प्रदेश के मौसम का मिजाज! इस दिन बारिश होने की उम्मीद

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के मौसम में ये बदलाव 12 फरवरी से देखने को मिलेगा। इस दिन हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिसके बाद बारिश होने की संभावना है। इस बीच तेज हवाओं ने रात के वक्त का पारा गिरा दिया है। इस बीच पछुआ हवा की तेजी में शुक्रवार सुबह से ही ब्रेक देखने को मिला। हवा की गति कम होने से धूप का असर दिखने को मिला।

23 डिग्री तक पहुंचा तापममान

इससे अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों ने पार्कों, नदी तटों, घरों और कार्यालयों की छतों पर धूप का आनंद लिया। सूरज पिछले दिनों की तुलना में अधिक गर्म था। शाम होते-होते ठंडी हवाएं तेज हो गईं। 16:00 बजे तक तापमान 19 डिग्री था, और 19:00 बजे यह गिरकर 15.2 डिग्री हो गया।

2 दिन नहीं होगा मौसम में कोई खास बदलाव

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दो दिन में होगा। शनिवार को आसमान साफ ​​रहेगा। दिन और रात के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की मामूली बढ़ोतरी संभव है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, एनकेआर में सुबह और शाम ठंड रहेगी और दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाया हुआ है. दिन चढ़ने के साथ यह कोहरा छंट जाता है।

ALSO READ:

UP Politics: सपा का साथ छोड़ने पर RLD प्रवक्ता ने कही ये बड़ी बात 

Firozabad News: अधेड़ उम्र में ससुर को चढ़ा प्यार का खुमार, अपनी ही बहू को भगा कर किया ये काम 

UP Politics: बसपा को लग सकता है बड़ा झटका? मायावती का करीबी NDA में हो सकता है शामिल- सूत्र

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular