India News(इंडिया न्यूज),UP Weather Today: पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण ठंड में और भी ज्यादा इजाफा हुआ है। ठंड का आलम ये है कि लोगों को इससे राहत पाने के लिए आग का सहारा लेने पड़ रहा है। आज भी सुबह प्रदेश में आसमान पर घने बादल छाए हुए है। राजधानी लखनऊ में तो कल सूर्य देवता ने दर्शन तक नहीं दिए। जिसके कारण लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों कोहरा छाया रहेगा। इस बीच आने वाले दो दिनों में तापमान में और भी गिरावट आएगी।
आज का मौसम शुष्क रहने के अनुमान
यूपी में पिछले तीन दिनों से अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गलन में बढ़ोतरी हुई है। लोग ठंड के कारण काँपने पर मजबूर हो गए हैं, लेकिन आज बुधवार 11 जनवरी को मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ हू यूपी के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह से 12 जनवरी से 13 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरे से फ़िलहाल राहत नहीं मिली है।
इन इलाकों में घने कोहरा का अलर्ट
- सहारनपुर
- मुजफ्फरनगर
- बिजनौर
- मेरठ
- मुरादाबाद
- बुलंदशहर
- रामपुर
- भीमनगर
- पीलीभीत
- लखीमपुर खीरी
- सीतापुर
- हरदोई
- बहराइच
- बाराबांकी
- बरेली
- बदायूं
- लखनऊ
- श्रावस्ती
- गोंडा
- बलरामपुर
- फ़ैज़ाबाद
- सिद्धार्थनगर
- संतकबीर नगर
- बस्ती
- बलिया
- कुशीनगर
- गोरखपुर
- महाराजगंज
- मऊ
- आज़मगढ़
- वाराणसी
- चंदौली
- जौनपुर
- अंबेडकर नगरी
- सुल्तानपुर
- अलीगढ़
- मथुरा
- आगरा
- हाथरस
- फ़ैज़ाबाद
- एटा
- मैनपुरी
- इटावा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर
- जालौन
- झाँसी
- ललितपुर
- महोबा
- हमीरपुर
- बांदा
- चित्रकूट
- कौशांबी
- इलाहाबाद
- प्रतापगढ़
- रायबरेली
- उन्नाव
ALSO READ:
स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, बोले- कारसेवकों पर गोली संविधान..
UP Crime: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या! बेटे ने पिता के लिए की फांसी की मांग
UP News: रात में अंगीठी जलाना पड़ा जानलेवा! पूरा परिवार ही खत्म होने की कगार पर