Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsUP Weather Update: उमस और गर्मी के कारण UP से पूर्वांचल तक...

UP Weather Update: उमस और गर्मी के कारण UP से पूर्वांचल तक गरमाया माहौल, जानिए कब होगी बारिश?

- Advertisement -
India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मॉनसून को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं। यही की आखिर झमाझम बारिश कब से होगी? मौसम  विभाग की अगर मानें तो जून में भी मई की तरह कुछ दिनों के बाद लगातार पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने को मिलेगा। इस कारण हल्की बारिश का असर दिखता रहेगा। इससे लोगों की मॉनसूनी बारिश का इंतजार लंबा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के दावों के मुताबिक, इस साल जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में मॉनसून का पहुंच सकता है। भारत में ज्यादा से ज्यादा 15 जून के बाद मॉनसून का आगमन होता रहा है। मॉनसून में देरी के कारण को लोगों को चुभती- जलती गर्मी का असर लगातार झेलना पड़ेगा। हालांकि, हल्की बारिश के कारण इससे राहत मिलने के अनुमान हैं।

नोएडा-गाजियाबाद में दिखेगा बादलों का असर

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हुई बारिश का असर अभी भी बड़ा पैमान पर देखने को मिल रहा है। बादलों की आवाजाही सुबह में काफी हद तक देखी जा रही है। नोएडा में 5 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हवा लोगों को राहत पहुंचा रही है। हवाओं और बादल के असर के कारण अधिकतम तापमान के 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गाजियाबाद में भी इसी प्रकार का तापमान रहने की बात कही गई है। कुछ इलाकों में लोकल सिस्टम बनने के कारण हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान

उधर वाराणसी में भी गर्मी काफी दिख रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण लोगों को राहत मिलने का अनुमान है। हालांकि, दिन में धूप के असर से तापमान और उमस दोनों में वृद्धि देखने को मिलेगी। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।
SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular