Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsUP Weather Update: यूपी में आज खुशनुमा रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा...

UP Weather Update: यूपी में आज खुशनुमा रहेगा मौसम, जानिए क्या रहेगा मिजाज़

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),UP Weather Update: मई का पहला हफ्ता बीतने को है। लेकिन अभी भी मौसम मेहरबान है। आंधी-पानी के साथ ही बादल छाने से तापमान लगातार सामान्य से कम बना हुआ है। ये जरूर है कि मई के महीने में बारिश और बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो दस मई तक मौसम खुशनुमा रहेगा और फिर धीरे-धीरे पारा चढ़ेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 23 रहने का अनुमान जताया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक सात मई को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को मौसम की मार पड़ी है।

गाजियाबाद में सामान्य बना रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.2 दर्ज हुआ। जो सामान्य से 5.2 कम रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री कम 21.3 दर्ज हुआ। पिछले दिनों प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से तापमान में काफी गिरावट आई है। अब तक लोगों ने मई की गर्मी का सामना न के बराबर किया है। बीते 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान तो स्थिर रहा लेकिन न्यूनतम में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने का अनुमान है। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी मौसम सामान्य बना रहेगा।

नोएडा में आज हो सकती ह बारिश

नोएडा में करीब दो दिन बाद आज यानि शनिवार को फिर बारिश होने  के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा। मंगलवार और बुधवार दो दिन बारिश के बाद गुरुवार की सुबह पूरे शहर में धुंध छाई रही। दो दिनों से शहर में बारिश तो नहीं हुई है लेकिन गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिली हुई है।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular