Thursday, May 16, 2024
HomeLatest Newsतेजी से बदलेगा मौसम! कही आंधी-पानी तो कही ओलावृष्टि, जानें IMD की...

तेजी से बदलेगा मौसम! कही आंधी-पानी तो कही ओलावृष्टि, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। दो दिन पहले बारिश होने की वजह से ठण्ड कम हो गया है। वही, मौसम भी साफ हो गया था। लेकिन एक फिर मौसम ने करवट बदल लिया है और ओलावृष्टि के साथ – साथ बारिश के आसार बनने लगे हैं। मौसम विभाग के लटेंट्स जानकारी के अनुसार पता चला है कि अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि के कसार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानित कई जिलों में 20 से 22 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वही किसान की खेती को लेकर भी विशेष ध्यान देना होंगा।

तेज हो रही पश्चिमी हवाएं

किसान को सभी तरह के फसल की सिंचाई अभी बंद रखनी होंगी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम वैज्ञानिक सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम विभाग के सलाहकारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक ट्रफ के निचले स्तर पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मध्य क्षोभमंडल और पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।

यूपी के इन इलाकों में बारिश और तूफान की संभावना

इसके प्रभाव से 22 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मध्यम बारिश और गरज के साथ बर्फबारी होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 20 से 21 फरवरी के बीच ओलावृष्टि की आशंका है। भदोही में भी 20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। बताया कि मौसम को देखते हुए किसान किसी भी फसल में सिंचाई न करें। इसके साथ ही सरसों की तैयार फसल की कटाई कर उसे सुरक्षित स्थान पर रखने का प्रयास करें।

ALSO READ –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular