Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP Weather Update: तापमान बढ़ोत्तरी के साथ गर्म थपेड़े सहने को रहें...

UP Weather Update: तापमान बढ़ोत्तरी के साथ गर्म थपेड़े सहने को रहें तैयार, जानें क्या है मौसम का हाल

- Advertisement -

UP Weather Update: प्रदेश में मौसम का मिजाज आज भी गर्म ही रहने वाला है। आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार आज का दिन काफी गर्म रहने वाला है, विगत दिनों में बारिश के कारण मौसम काफी सुहावना था लेकिन अब गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज दिन भर मौसम साफ रहने वाला है। कड़ी धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। अप्रैल के शुरुआत के साथ ही मौसम में गर्मी देखने को मिलने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही तापामान में वृद्धि देखने को मिलेगा।

राजधानी में ऐसा रहेगा तापमान

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं तापमान में वृद्धि देखी जाएगी, मौसम विभाग ने बताया कि आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। पूर्वांचल में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है। धीरे-धीरे बढ़ते पारे के साथ गर्मी लोगों को परेशान करना जरूर शुरू कर देगी। रविवार को दिल्ली से लगे नोएडा और गाजियाबाद में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

जानें कब होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। आईएमडी ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। लेकिन बारिश होने की संभावना नही है। मिली जानकारी के अनुसार अब से लगातार तापमान में इजाफा होने जा रहा है। वहीं हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे का पूर्वानुमान है। आने वाले तीन दिनों में गर्मी की सितम और बढ़ेगा। 15 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहा।

Also Read: CNG Price Decrease: सीएनजी के दामों में कटौती, लोगों को मिली बड़ी राहत, जानें नए रेट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular