Sunday, May 19, 2024
HomeEducationUPSC Admit Card: UPSC परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें...

UPSC Admit Card: UPSC परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UPSC Admit Card: UPSC परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस साल, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA I) के माध्यम से 400 पद भरे जाएंगे, जिसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और नौसेना अकादमी के पद शामिल हैं। परीक्षा 21 अप्रैल को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव से आज मिलेंगे संजय सिंह! क्या यूपी में AAP लड़ेगी चुनाव?

जानकारी के मुताबिक, UPSC NDA 1 परीक्षा में 2 पेपर होंगे। पहला पेपर गणित का (300 अंक) और दूसरा पेपर जनरल एबिलिटी टेस्ट का होगा, जो 600 अंकों का होगा। प्रत्येक पेपर के लिए 2.5 घंटे का समय आवंटित किया जाएगा और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होंगे।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड (UPSC Admit Card)

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में जाएं और “ई-एडमिट कार्ड: नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I), 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “ई-एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I), 2024’ लिंक पर क्लिक करें और ‘YES’ पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर डालें।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- Lok sabha Election: मैं भी बनिया हूं, मैं आइडिया बताऊं… क्या समझा गए अमित शाह

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular