Saturday, July 6, 2024
HomePoliticsUttar Pradesh: अखिलेश यादव का सीएम योगी को तंज! बोले- प्रदेश में...

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव का सीएम योगी को तंज! बोले- प्रदेश में जिस गति से प्रगति होनी चाहिए, उस गति से प्रगति नहीं हुई

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट किया और कहा कि, “माँ भारती के वीर सपूत, सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन!

77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में आज साकार हो रहा है. जय हिंद-जय भारत। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार के काम को लेकर तंज कसा है।

जिस गति से प्रगति होनी चाहिए, उस गति से प्रगति नहीं हुई

इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया…भारत ने जिस गति से प्रगति होनी चाहिए थी, उस गति से प्रगति नहीं हुई…”

‘नए भारत’ का दर्शन हम सभी कर रहे- सीएम

लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया। वहीं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आजादी का यह महोत्सव हम सभी प्रदेश वासियों को एक नए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। एक ‘नए भारत’ का दर्शन हम सभी कर रहे हैं। सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!

आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र के रूप में

योगी आदित्यनाथ बताते हैं कि यह उत्सव हर तिरंगा वह मेरी माटी मेरा देश अभियान के माध्यम से हर देशवासी को आजादी के नायकों को नमन करने अपनी समृद्ध संस्कृति तथा विरासत उपलब्धियां पर गर्व करने का है। वहीं उन्होंने बताया कि भविष्य की चुनौतियों का आकलन करते हु्ए आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व में भर में स्थापित करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा भी देता है

Also Read: Ayodhya News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राम की नगरी से अनूठी तस्वीर! बबलू खान ने राम लला को तिरंगा भेंट कर कहा, रामलाल…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular