Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: यूपी विधान परिषद की खाली सीटों को लेकर भाजपा की...

Uttar Pradesh: यूपी विधान परिषद की खाली सीटों को लेकर भाजपा की बैठक, नामों की सूची पर होगा विचार

- Advertisement -

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली पड़ी सीटों को लेकर सोमवार को लखनऊ में भाजपा की बैठक होनी है। दरअसल यूपी विधान परिषद की छह सीटें अप्रैल और मई से खली पड़ी हैं। इन सीटों पर मनोनीत कोटे से सदस्यों का चयन होना है। एमएलसी के नामों को आज यूपी भाजपा की बैठक लखनऊ में होगी।

बैठक में नामों पर होगा विचार
यूपी भाजपा में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली पड़ी सीटों के लिए कई क्षेत्रीय अध्यक्षों और पधाधिकायों के नाम पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर हाल ही में कोर कमिटी की बैठक में भी कुछ नामों पर विचार हुआ है। हालांकि इन नामों पर दिल्ली से मुहर लगेगी।

6 सीटों के लिए 22 नामों की सूची
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भाजपा ने 6 सीटों के लिए 22 नामों की सूची बनाई है। जिसके बाद दिल्ली से इन नामों पर मोहर लगाकर इनको सीएम योगी के द्वारा राज्यपाल को भेजा जाएगा। इस सूची में क्षेत्रीय अध्यक्ष, रजनीकांत माहेश्वरी और कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का नाम काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें: Varanasi: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचे अभिनेता गोविंदा, पत्नी सुनीता के साथ टेका मत्था 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular