Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: मिलिंडा गेट्स ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, उत्तर प्रदेश...

Uttar Pradesh: मिलिंडा गेट्स ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, उत्तर प्रदेश को बताया दुनिया के लिए मॉडल 

- Advertisement -

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) । बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक मिलिंडा गेट्स ने मुलाकात की। इस दौरान मिलिंडा गेट्स ने उत्तर प्रदेश में हुए कार्यों को भी काफी सराहा। इस मुलाकात में मिलिंडा गेट्स और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कई बड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

दुनिया के लिए मॉडल है उत्तर प्रदेश  
मुलाकात के दौरान मेलिंडा गेट्स ने योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में हुए कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने ने कहा कि इतनी ज्यादा आबादी में जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का जैसा काम हुआ है वह सच में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को उत्तर प्रदेश से सीखना चाहिए। स्वास्थ्य सुरक्षा, वित्तीय समावेशन, पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की कोशिशों को भी जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सिर्फ देश ही नहीं दुनिया के लिए मॉडल है। साथ ही यूपी में प्रभावी ढंग से लागू डिजिटल बैंकिंग सिस्टम की भी मिलींड गेट्स ने सराहना की है।

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सराहना 
योगी आदित्यनाथ ने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सराहना की। उन्होंने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को खूब सराहा। साथ ही कोविड की चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश को सपोर्ट देने के लिए फाउंडेशन का आभार भी किया।

जी-20 की अध्यक्षता पर है गर्व 
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2022 से दिसंबर 2023 तक भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता करने पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिसंबर 2022 से दिसंबर 2023 तक विश्व के बड़े राष्ट्रों के समूह जी-20 की अध्यक्षता करेगा।

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा 
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी और मिलिंडा गेट्स के बीच महिला सशक्तिकरण को लेकर भी विचार किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य  महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन है।  योगी आदित्यनाथ ने बताया कि  20% पद पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। साथ ही यह जागरूकता का भी काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के अभियानों की मिलिंडा गेट्स ने भी सराहना की।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने मिलिंडा गेट्स व उनके सहयोगियों को 10-12 फरवरी 2023 तक प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: उच्च शिक्षा विभाग में नई योजना, रेटिरेमेंट के करीब होने पर नहीं होगी निदेशक नियुक्ति 

Connect Us Facebook | Twitter

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular