Saturday, July 6, 2024
HomeAssembly Result 2022Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates : यूपी में भाजपा ने...

Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates : यूपी में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 230 सीटों पर आगे, सपा को 112 पर बढ़त

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates : उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी में शुरुआती रुझान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा 222 सीटों पर आगे है, सपा को 111 पर बढ़त मिली है। समाजवादी पार्टी के आजम खां आगे चल रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं। मथुरा में छाता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी पहले राउंड में पिछड़े। कौशांबी के विधानसभा मंझनपुर (सुरक्षित) 252 से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को 3249 वोट मिले। बीजेपी के लाल बहादुर को 3118 वोट मिले हैं। इंद्रजीत सरोज 131 वोट से आगे चल रहे हैं।

अमेठी विधानसभा से पहले राउंड में सपा प्रत्याशी आगे (Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates)

अमेठी विधानसभा से पहले राउंड में सपा प्रत्याशी महाराजी देवी 1172 वोटों से आगे हैं। आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से पहले राउंड की मतगणना में भाजपा आगे हैं। पहले चक्र में भाजपा 3590, रालोद को 1865,  बसपा को 1819 वोट मिले हैं। एटा में सदर विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट के शुरुआती रुझानों में सपा आगे चल रही है। एटा में पहले राउंड में अलीगंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव करीब 1000 वोट से आगे हैं। भदोही विधान सभा क्षेत्र के पहले चक्र की गणना में भाजपा के रवींद्र त्रिपाठी 209 वोट से आगे हैं। सपा दूसरे नंबर है।

पनियरा विधान सभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 5000 से आगे (Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates)

कुशीनगर में उदित नारायण पीजी कॉलेज और अंतर कॉलेज में बने मतगणना स्थलों पर पोस्टल बैलेट मतगणना हुई है। इसके बाद ईवीएम मतगणना जारी है। महराजगंज के पनियरा विधान सभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 5000 से आगे हैं, दूसरे पर सपा से कृषभान सिंह हैं। पथरदेवा सीट से भाजपा के सूर्य प्रताप शाही 2957 वोट से आगे चल रहे हैं। देवरिया सदर सीट से भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी 3270 वोट से आगे चल रहे हैं। बिजनौर के सेंट्रल वेयरहाउस में जनपद की आठों विधानसभा की मतगणना जारी है । मतगणना कर्मी जहां मतगणना में लगे हैं वहीं जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने कमान संभाल रखी है और लगातार भ्रमण कर रहे हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा पत्रकारों को मतगणना स्थल पर लेकर गए तथा सारी व्यवस्था दिखाई।मतगणना में आरक्षित पंडाल बनाए गए हैं।

(Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates)

Also Read : Counting of Votes for UP Assembly Elections Continues : भाजपा 165 के पार सपा 85 सीटों पर आगे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular