Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तर प्रदेशNoida News : 11 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 30...

Noida News : 11 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा में 11 साल के बच्चे के अपहरण मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नोएडा (Uttar Pradesh)। ग्रेटर नोएडा में 11 साल के बच्चे के अपहरण मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। हालांकि दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अपहरण की सूचना मिलते ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

बदमाशों कारोबारी पिता से मांगी थी 30 लाख की फिरौती

थाना इकोटेक वन क्षेत्र में रहने वाले मेक सिंह की जनरल स्टोर की दुकान है। इसके साथ ही वह कमरे भी किराए देते हैं। मेक सिंह ने रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि उनके बच्चे का अपहरण हो गया है। किडनैपर्स ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। यह भी धमकी दी कि नहीं देने पर बदमाश उनके बेटे की जान ले लेंगे।

सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा पुलिस एक्टिव हो गई। तुरंत टीमों का गठन किया गया। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों को बच्चे के साथ देखा गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। रविवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने बचते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाश विशाल और ऋषभ को गोली मारकर उन्हें पकड़ लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गया।

दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। हालांकि दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे।

दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे

पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बच्चे के अपहरण की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। दो बदमाश फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- सपा संरक्षक की हालत स्थिर, सैफई में हनुमान चालीसा का पाठ जारी

यह भी पढ़ें- Kanpur Accident: हादसे के बाद ट्र्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश, सवारियों की ढुलाई पर कही बड़ी बात

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular