Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर,...

Uttar Pradesh: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 6 साल की बच्ची समेत 4 की मौत

- Advertisement -

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh) । यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की आपस में टक्कर के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सभी बोलेरो गाड़ी में सवार थे।

शादी समारोह में जा रहा था परिवार Uttar Pradesh

कोतवाल संजय त्यागी ने बताया गाड़ी में आठ लोग सवार थे। यह लोग शादी में जा रहे थे। रात करीब 10 बजे बोलेरो गाड़ी एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 87 पर पहुंची, तभी आगे से आ रही एक कार का पहिए निकल गया। बोलेरो गाड़ी पहिए से टकराने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया। दूसरी कार के लोग सुरक्षित हैं।

कौन कौन लोग हुए इस हादसे का शिकार ? Uttar Pradesh

हादसे में बोलेरो सवार चंद्रपाल सिंह (65) निवासी गढ़ी जल सिंह थाना राया मथुरा और विशंबर पुत्र करुआ निवासी किरमासा थाना गोंडा अलीगढ़ मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र पुत्र नामालूम निवासी भैंसारा थाना राया और छह साल की बच्ची राखी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार साल प्रियांशी, प्रेमवती (23), श्याम सुंदर (28) घायल हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का गोरखपुर दौरा आज, BRD मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे सम्मिलित

यह भी पढ़ें: लखनऊ में विधायक राजेश्वर सिंह ने शुरू किया डेंगू के खिलाफ बड़ा अभियान

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular