Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: यूपी में मंदिर के पुजारी पर नुकीली चीज से ताबड़तोड़...

Uttar Pradesh: यूपी में मंदिर के पुजारी पर नुकीली चीज से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Sharp attack on temple priest in UP with sharp object) बांदा में एक मंदिर के पुजारी की हत्या से इलाके मे हड़कंप मच गया है।देर रात पुजारी खाना खा कर जब अपने आवास लौट रहा था तभी किसी ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबर में खास:-

  • मंदिर के पुजारी की हत्या से इलाके मे हड़कंप मचा

  •  फॉरंसिक टीम मामले की जाँच कर रही है 

  • रात मे किसी ने धार दार नुकीली चीज से सर पर ताबड़तोड़ हमला किया

पुलिस हत्या की जाँच मे जुटी

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक खबर सामने आ रही है। जहां महोखर गांव मे एक पुजारी की हत्या से इलाके मे हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारण की जाँच मे जुट गई है।साथ ही मौके पर पुलिस की डॉग शक्वाइड और फॉरंसिक टीम बारीकी से जाँच कर रही है और साक्ष्य भी जुटा रही है।

किसी ने धार दार चीज से ताबड़तोड़ हमला किया

बता दें, बांदा में एक मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। खबरों के अनुसार पुजारी रात मे खाना खा कर जब अपने आवास में गया तो तभी रात मे किसी ने धार दार नुकीली चीज से उसके सर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। सवेरे जब परिजनों को घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। जिसके बाद आनन फानन मे पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे। फिलहाल मंदिर के पुजारी की किसी से दुश्मनी की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

Also Read: Roorkee News: होली कि खुशियां बदली मातम में! दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक गंगनहर में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular